मॉनसून की एंट्री फिर भी किसानों को बुवाई से क्यों रोक रहे कृषि मंत्री, फसल बीमा पेमेंट पर दिया अपडेट
कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि विभाग भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, भारतीय मौसम विभाग और कृषि विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर काम कर रहा है, ताकि अल नीनो के संभावित प्रभाव सहित मौसम की अनिश्चितताओं से निपटने में किसानों की मदद की जा सके.
छत्तीसगढ़ की चीनी मिल ने गन्ना किसानों के भुगतान का बनाया रिकॉर्ड, जून में ही 100 फीसदी पेमेंट कंप्लीट
Sugarcane Payment: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि गन्ना भुगतान की यह उपलब्धि किसानों के भरोसे और सहकारिता मॉडल की सफलता का प्रमाण है. उन्होंने किसानों से अधिक गन्ना उत्पादन और आधुनिक तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया.
Shivraj Singh Chouhan: शिवराज ने बाबुओं को खेत में उतारा! देखिए धान लगाने की नई मशीन का लाइव डेमो
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धान की खेती करने वाले किसानों के लिए एक अत्याधुनिक धान रोपाई मशीन (Paddy Transplanter) का निरीक्षण और प्रदर्शन किया है. यह आधुनिक मशीन न सिर्फ धान की रोपाई को तेज, सटीक और आसान बनाएगी, बल्कि इससे किसानों की मजदूरी और खेती की लागत में भी भारी कमी आएगी। कम समय में अधिक क्षेत्र में रोपाई संभव होने से फसल की बेहतर ग्रोथ होगी और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का साफ कहना है कि आधुनिक तकनीक ही किसानों की समृद्धि की असली कुंजी है। देखिए इस नई तकनीक की पूरी खासियत और ग्राउंड रिपोर्ट इस वीडियो में!
लीची किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! नई तकनीक से 13 दिनों तक ताजा रहेगी Litchi
जो लीची पहले सिर्फ 48 घंटे में खराब हो जाती थी, अब वही लीची 10 से 13 दिन तक एकदम ताज़ा रहेगी।
वैज्ञानिकों ने एक नई और सस्ती तकनीक विकसित की है, जिससे लीची की शेल्फ लाइफ कई गुना बढ़ गई है। इस तकनीक में लीची की सही तुड़ाई और खास पैकेजिंग प्रक्रिया पर जोर दिया गया है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद इस तकनीक की जानकारी साझा की है। इससे न सिर्फ किसानों को बेहतर दाम मिलेंगे, बल्कि आम लोगों तक भी ताज़ी लीची पहुंच सकेगी। यह तकनीक किसानों, वैज्ञानिकों और सरकार के सहयोग का शानदार उदाहरण है।
खेत में बनवाइए तालाब.. सरकार देगी 52,500 रुपये, मछली पालन से बढ़ेगी किसानों की कमाई
किसानों की आय बढ़ाने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सरकार खेत तालाब योजना चला रही है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे सिंचाई की सुविधा मजबूत होती है. साथ ही मछली पालन जैसे अतिरिक्त व्यवसाय शुरू कर किसान अपनी कमाई बढ़ाने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं.