गेहूं आज हमारी रसोई का सबसे अहम हिस्सा है, लेकिन क्या आप जानते हैं इसकी कहानी हजारों साल पुरानी है? 

Photo Credit: Canva

गेहूं सबसे पुरानी और महत्वपूर्ण फसलों में से एक है. इसका इतिहास लगभग 10,000 साल पुराना माना जाता है.

गेहूं की उत्पत्ति “फर्टाइल क्रेसेंट” नामक क्षेत्र में हुई थी, जो आज के इराक, सीरिया, तुर्की और ईरान के कुछ हिस्सों में है.

लगभग 10,000 वर्ष पूर्व इंसानों ने पहली बार जंगली गेहूं की प्रजातियों को पालकर इसकी खेती शुरू की.

प्राचीन व्यापार मार्गों और मानव प्रवास के जरिए गेहूं एशिया, यूरोप और अफ्रीका तक फैल गया.

भारत में गेहूं का प्रवेश पश्चिम एशिया के व्यापारियों और किसानों के माध्यम से हुआ.

सिंधु घाटी सभ्यता (लगभग 7000 ईसा पूर्व) के पुरातात्विक स्थलों में गेहूं के दाने और खेती के अवशेष मिले हैं.

गेहूं की खेती ने मानव जीवन में बसने, भंडारण और कृषि समाज की नींव रखी. यही सभ्यता के विकास का अहम मोड़ बना.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.

Next: कम खर्च, ज्यादा मुनाफा! ये हैं भारत की 8 सबसे फायदेमंद भैंसें