अगर आपके गुलाब के पौधे में फूल कम आ रहे हैं या पत्ते सूख रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. 

Photo Credit: Canva

सही देखभाल, देसी खाद और थोड़ी सी प्रूनिंग से आपका पौधा फिर से फूलों से लद सकता है.

गुलाब के पौधे की समय-समय पर हल्की गुड़ाई करने से मिट्टी में हवा का संचार बेहतर होता है. 

गुड़ाई के बाद सड़ी गोबर खाद, वर्मीकम्पोस्ट, बोन मील और नीम खली मिलाएं. ये खाद पौधे को जरूरी पोषण देती है.

पुरानी, सूखी और कमजोर टहनियों को काट देना बेहद जरूरी है. इससे नई शाखाएं निकलती हैं.

एक लीटर पानी में 3-5 मिली नीम तेल मिलाकर हफ्ते में एक बार स्प्रे करें. इससे कीड़े और फंगस दूर रहते हैं.

गुलाब को रोज कम से कम 6 घंटे की सीधी धूप चाहिए. धूप कम मिलने पर पत्तियां पीली पड़ सकती हैं.

बहुत ज्यादा ठंड या तेज गर्मी पौधे को नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए गमले को ऐसी जगह रखें जहां धूप मिले.

आलू और नींबू से बना घरेलू घोल पौधे की ग्रोथ तेज करता है. यह फूलों की संख्या बढ़ाने में मददगार होता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.

Next: बकरी पालकों के लिए अलर्ट! ये एक चूक बर्बाद कर देगी पूरा झूंड