Photo Credit: Canva
सही देखभाल और थोड़े नियमों का पालन करने से आपका ग्रीन कॉर्नर हमेशा हरा-भरा बना रह सकता है.
इंडोर पौधों को ऐसी जगह रखें जहां छनकर आने वाली धूप और हवा का अच्छा फ्लो हो.
ओवरवॉटरिंग इंडोर पौधों को जल्दी नुकसान पहुंचाती है. पानी देने से पहले मिट्टी को छूकर देखें.
ऊपर से 1 इंच तक सूखी मिट्टी होने पर ही पानी दें. गर्मियों में पानी ज्यादा और सर्दियों में कम दें.
पीली या सूखी पत्तियों को तुरंत हटा दें. महीने में 1-2 बार मिट्टी को हल्का ढीला (गुड़ाई) करें.
पौधों को पोषण देने के लिए महीने में कम से कम एक बार जैविक खाद या वर्मीकम्पोस्ट डालें.
हफ्ते में एक बार गीले सूती कपड़े से पत्तियों को हल्के हाथों से साफ करें. इससे पत्तियां चमकदार रहेंगी.
पौधों की देखभाल करते समय सकारात्मक भाव रखें. तनाव मुक्त वातावरण में पौधे तेजी से बढ़ते हैं.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.