अक्सर हम भूरे रंग की किशमिश खरीद लेते हैं, लेकिन काली किशमिश के फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. 

Photo Credit: Canva

छोटे से दाने में छिपे पोषक तत्व शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं.

काली किशमिश में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, बी-विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.

इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है और आंतों की सफाई में मदद करता है. 

कैल्शियम और बोरॉन हड्डियों की घनता बढ़ाने में मदद करती है और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करती है.

काली किशमिश आयरन का अच्छा स्रोत है, जो एनीमिया की समस्या को रोकने में मदद करता है. 

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं.

पोटैशियम और फाइबर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं. साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी सहायक है.

प्राकृतिक शुगर होने के कारण यह तुरंत ऊर्जा देने में मदद करती है और थकान को कम करती है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.

Next: बकरी पालकों के लिए अलर्ट! ये एक चूक बर्बाद कर देगी पूरा झूंड