Photo Credit: Canva
लेकिन पोषण, स्वाद और इस्तेमाल के नजरिए से दोनों में कुछ अहम फर्क हैं, जिन्हें जानना जरूरी है.
हरी मटर सीधे खेत से आती है जबकि फ्रोजन मटर को तोड़ने के बाद खास प्रक्रिया से फ्रीज किया जाता है.
ताजी हरी मटर में फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं, लेकिन समय के साथ इनमें कमी आ सकती है.
फ्रोजन मटर को ब्लांच कर तुरंत फ्रीज किया जाता है, जिससे इसके पोषक तत्व लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं.
फ्रोजन मटर में आमतौर पर कोई प्रिजर्वेटिव नहीं मिलाया जाता, क्योंकि फ्रीजिंग एक नेचुरल प्रिजर्वेशन तरीका है.
ब्लांचिंग के दौरान कुछ वॉटर-सॉल्युबल विटामिन्स कम हो सकते हैं, लेकिन फिर भी फ्रोजन मटर काफी न्यूट्रिशियस होती है.
सही ब्रांड की और सही तरीके से स्टोर की गई फ्रोजन मटर खाना पूरी तरह से सुरक्षित होता है.
हरी मटर का स्वाद ज्यादा मीठा और नेचुरल होता है, जबकि फ्रोजन मटर कभी-कभी थोड़ी सॉफ्ट लग सकती है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.