Photo Credit: Canva
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की आराधना से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष प्राप्ति के योग बनते हैं.
यह दिन ‘कालरात्रि’ के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि शिव तांडव करते हुए प्रलयकारी रूप धारण करते हैं.
इस दिन सात्विक भोजन जैसे फल, दूध, मखाना, साबूदाना और सिंघाड़े का आटा ग्रहण करना चाहिए.
महाशिवरात्रि पर रात्रि जागरण अत्यंत शुभ माना जाता है. इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं.
सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें. शिवलिंग के सामने अभिषेक करें, बेलपत्र, धतूरा, भांग और फूल अर्पित करें.
महाशिवरात्रि व्रत करने से जीवन में नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मकता का संचार होता है.
कुंवारी कन्याओं को मनचाहा वर, विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य मिलता है. परिवार में शांति बनी रहती है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.