सरकारी मोबाइल ऐप पर बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही खाद, दो विक्रेताओं के लाइसेंस सस्पेंड
किसानों का कहना है कि ‘फर्टिलाइजर सेल’ ऐप पर बुकिंग करने के बावजूद भी कई बार उन्हें उर्वरक के लिए एक दुकान से दूसरी दुकान तक भटकना पड़ता है. वहीं, खाद बिक्री में गड़बड़ी पर दो विक्रेताओं के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं.
फलों को बचाएगा ICAR का नया ‘शतपदा ट्रैप’, बिना कीटनाशक करेगा फ्रूट फ्लाई का असर कम
Fruit Fly Trap: आईसीएआर के तहत NBAIR, बेंगलुरु ने फलों की फसलों को फ्रूट फ्लाई से बचाने के लिए ‘शतपदा फ्रूट फ्लाई ट्रैप’ विकसित किया है. यह पर्यावरण-अनुकूल, दोबारा इस्तेमाल होने वाला और 120 दिनों से अधिक समय तक प्रभावी रहने वाला ट्रैप है.
पराली जलाने वालों की अब खैर नहीं! पंजाब-हरियाणा में ड्रोन करेंगे निगरानी, तुरंत होगी कार्रवाई
पराली जलाने पर सख्ती के लिए पंजाब और हरियाणा में जल्द ड्रोन तैनात किए जा सकते हैं. CAQM ने दोनों राज्यों को तैयारी शुरू करने को कहा है. ड्रोन की मदद से खेतों में रियल-टाइम निगरानी होगी और तुरंत कार्रवाई संभव होगी. फिलहाल प्रशासन सैटेलाइट डेटा पर निर्भर है, जिससे कई घटनाएं रिकॉर्ड नहीं हो पातीं.
नौकरी नहीं, बकरी पालन से बदली किस्मत.. MBA पास शख्स ने खड़ा किया 5 करोड़ का बिजनेस
आगरा के एक MBA ग्रेजुएट ने वैज्ञानिक तकनीक और आधुनिक प्रबंधन से बकरी पालन में नई मिसाल पेश की है. 5 एकड़ में तैयार फार्म में 5000 बकरियों का पालन हो रहा है. बेहतर शेड, संतुलित आहार और विभागीय सहयोग से करोड़ों रुपये का कारोबार खड़ा किया गया है.