सरकारी मोबाइल ऐप पर बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही खाद, दो विक्रेताओं के लाइसेंस सस्पेंड
किसानों का कहना है कि ‘फर्टिलाइजर सेल’ ऐप पर बुकिंग करने के बावजूद भी कई बार उन्हें उर्वरक के लिए एक दुकान से दूसरी दुकान तक भटकना पड़ता है. वहीं, खाद बिक्री में गड़बड़ी पर दो विक्रेताओं के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं.
Agriculture News in Hindi: पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश और हरिद्वार, बिजनौर और नरौरा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यूपी के बदायूं के कछला गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है. इसके चलते जिले की सदर, दातागंज और सहसवान तहसील के 36 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. बाढ़ के आशंका वाले गांवों में लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर जाने की तैयारी शुरू कर दी है. स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी अवनीश राय ने अधिकारियों को स्थिति पर नज़र रखने और राहत और बचाव दल को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं. मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
फलों को बचाएगा ICAR का नया ‘शतपदा ट्रैप’, बिना कीटनाशक करेगा फ्रूट फ्लाई का असर कम
Fruit Fly Trap: आईसीएआर के तहत NBAIR, बेंगलुरु ने फलों की फसलों को फ्रूट फ्लाई से बचाने के लिए ‘शतपदा फ्रूट फ्लाई ट्रैप’ विकसित किया है. यह पर्यावरण-अनुकूल, दोबारा इस्तेमाल होने वाला और 120 दिनों से अधिक समय तक प्रभावी रहने वाला ट्रैप है.
पूसा-1509 धान से बढ़ी किसानों की कमाई! करनाल मंडी में मिल रहे 3,900 रुपये क्विंटल तक भाव
उत्तर प्रदेश से आने वाली जल्दी तैयार होने वाली पूसा-1509 धान की करनाल मंडियों में आवक तेज हो गई है. इस बार किसानों को 3,200 से 3,900 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिल रहा है, जो पिछले साल से काफी ज्यादा है. निजी व्यापारियों की मजबूत मांग और बेहतर गुणवत्ता के कारण किसानों को अच्छी कमाई की उम्मीद है.
मॉनसून में हरा चारा खिलाने से पहले जान लें ये नियम, नहीं तो घट जाएगा दूध उत्पादन!
मॉनसून में हरे चारे की भरपूर उपलब्धता पशुओं के लिए फायदेमंद है, लेकिन एक छोटी लापरवाही भारी नुकसान पहुंचा सकती है. गीला या ओस से भीगा चारा पेट की गंभीर समस्याएं बढ़ा सकता है. जानिए हरा चारा खिलाने का सही तरीका और दूध उत्पादन बढ़ाने के आसान उपाय.