NFSA BILL 2026 : मुफ्त राशन योजना में बड़ा बदलाव, छोटे परिवारों को होगा सबसे ज्यादा नुकसान
केंद्र सरकार को मिली आंतरिक रिपोर्टों और आंकलन में कहा गया है कि मौजूदा अधिनियम के तहत छोटे परिवारों को ज्यादा अनाज मिलता है, जबकि बड़े परिवारों को प्रति व्यक्ति कम अनाज मिलता है. ऐसे में सरकार का कहना है कि वह सभी परिवारों को समान राशन वितरण करने के लिए अधिनियम को बदलना चाहती है.
महाराष्ट्र के किसानों का नया डिजिटल साथी बना MahaVISTAAR-AI, मोबाइल पर मिल रही हर जरूरी जानकारी
AI for Farmers: महाराष्ट्र का MahaVISTAAR-AI ऐप किसानों के लिए डिजिटल मददगार बन गया है. इस ऐप से किसान मोबाइल पर ही मौसम, फसल, कीट नियंत्रण, बाजार भाव और सरकारी योजनाओं की जानकारी पा रहे हैं. नागपुर के सबसे ज्यादा किसान इस ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं.
करनाल धान खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 और आरोपी गिरफ्तार… ऐसे हुआ खुलासा
धान खरीद घोटाले में SIT ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिससे जांच के दायरे में आए लोगों की संख्या 45 से अधिक हो गई है. जांच में फर्जी किसान पंजीकरण, नकली गेट पास, फर्जी खरीद रिकॉर्ड और करोड़ों रुपये मूल्य के सरकारी धान की हेराफेरी के आरोप सामने आए हैं.
पशुओं की जान ले सकती है अफरा बीमारी! मौसम बदलते ही भूलकर भी न करें ये गलती, वरना होगा नुकसान
मौसम बदलते ही पशुओं में अफरा बीमारी का खतरा तेजी से बढ़ जाता है. थोड़ी सी लापरवाही गंभीर नुकसान का कारण बन सकती है. सही खान-पान, समय पर पहचान और जरूरी सावधानियां अपनाकर इस बीमारी से बचाव संभव है. जानिए पशुपालकों को किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए.