Photo Credit: Canva
खासकर चूजों का शुरुआती सप्ताह में ध्यान न रखा जाए, तो फार्मर्स को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.
सर्दियों में चूजों के रहने की जगह पूरी तरह ढकी और गर्म होनी चाहिए. साथ ही वेंटिलेशन का ध्यान रखना अनिवार्य है.
अंडे से निकले चूजों को पहले सप्ताह में 35°C का तापमान बनाए रखना चाहिए, ताकि उनका विकास सही तरीके से हो.
दूसरे सप्ताह में 30°C और तीसरे सप्ताह में 25°C तापमान पर चूजों का पालन करें. इससे उनका वजन बेहतर रहता है.
चूजों के रहने की जगह पर अनावश्यक लोग न आएं. इस दौरान संक्रमण फैलने का सबसे अधिक खतरा होता है.
चूजों का वजन ढाई किलो तक होना चाहिए. इससे उनके विकास का रेश्यो सही रहता है और फार्मर्स को नुकसान नहीं होता.
पहले सप्ताह में 1 किलो दाना देने पर चूजे डेढ़ किलो तक वजन बढ़ा सकते हैं. अधिक दाना देने से लागत बढ़ती है.
21वें दिन से 38वें दिन तक 25°C तापमान पर चूजे ढाई किलो तक वजनी होकर बिकने के लिए तैयार हो जाते हैं.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.