केज कल्चर पर सरकार दे रही बंपर अनुदान, 20 अप्रैल तक करें आवेदन, मछुआरों की बढ़ेगी कमाई
मध्यप्रदेश सरकार की केज कल्चर योजना मछुआरों के लिए कमाई बढ़ाने का शानदार मौका लेकर आई है. इस योजना में प्रति केज लाखों रुपये तक अनुदान दिया जाएगा. आधुनिक तकनीक से जलाशयों में मछली पालन बढ़ेगा, उत्पादन मजबूत होगा और मछुआरों की आय में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है.
ट्रैक्टर खरीदना पड़ेगा महंगा, एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने कीमत बढ़ाने का किया ऐलान, 15 अप्रैल से कीमतों में इजाफा
कंपनी का कहना है कि अलग-अलग मॉडल, वेरिएंट और बाजार के हिसाब से कीमतों में बदलाव किया जाएगा. इसका मतलब है कि हर ट्रैक्टर पर एक समान बढ़ोतरी नहीं होगी, बल्कि क्षेत्र और मॉडल के अनुसार कीमतें अलग-अलग होंगी. कंपनी ने यह फैसला लागत में बदलाव और बाजार की स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया है.
आंध्र प्रदेश में आज से रबी धान की खरीदी शुरू, 23 लाख टन है लक्ष्य.. ओडिशा सरकार ने भी दी किसानों को राहत
मंत्री ने कहा कि 17,200 लॉरी धान की ढुलाई के लिए तैनात की जाएंगी और इन सभी पर जीपीएस लगाया जाएगा ताकि उनकी स्थिति और रास्ता ट्रैक किया जा सके. उन्होंने कहा कि खरीफ-2025 में कुल 51 लाख टन धान खरीदा गया और 7.8 लाख किसानों को 11,300 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया.
कम लागत में तगड़ी कमाई! सूअर पालन ने बदली युवाओं की किस्मत, सरकार भी दे रही 50 फीसदी सब्सिडी
सूअर पालन अब किसानों और युवाओं के लिए तेजी से उभरता हुआ लाभकारी व्यवसाय बन रहा है. कम लागत, मांस की बढ़ती मांग और नेशनल लाइवस्टॉक मिशन के तहत 50 फीसदी सब्सिडी ने इसे और आसान बनाया है. सही प्रशिक्षण और आधुनिक तकनीक अपनाकर ग्रामीण परिवार अपनी आय बढ़ाने के साथ मजबूत स्वरोजगार खड़ा कर सकते हैं.