यूपी की 23 चीनी मिलों को 24 करोड़ जारी, एक मिल में 10 लाख टन से ज्यादा पेराई से किसानों को मिला फायदा
Cooperative Sector: उत्तर प्रदेश की 23 सहकारी चीनी मिलें लगातार सुचारु रूप से चल रही हैं, जिससे गन्ना किसानों को बड़ी राहत मिली है. सरकार मरम्मत, मशीनों के अपग्रेड और क्षमता बढ़ाने पर जोर दे रही है. इससे पेराई तेज होगी, भुगतान बेहतर रहेगा और ग्रामीण रोजगार के साथ किसानों की आय को भी मजबूत सहारा मिलेगा.
ट्रैक्टर बाजार में महिंद्रा का दबदबा कायम, नवरात्रि के शुभ मुहूर्त पर किसानों ने खरीदे 45,000 से ज्यादा यूनिट
जहां एक तरफ घरेलू बाजार में तेजी रही, वहीं निर्यात में थोड़ी गिरावट देखने को मिली. इस साल मार्च में कंपनी ने 1,632 ट्रैक्टर विदेशों में बेचे, जबकि पिछले साल यह संख्या 2,352 थी. हालांकि, देश के अंदर मजबूत मांग के कारण कुल बिक्री पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ा और कंपनी का प्रदर्शन अच्छा बना रहा.
बारिश से गेहूं, चना और सरसों की फसल चौपट, किसान सभा ने की मुआवजा पोर्टल खोलने की मांग
हरियाणा के हिसार और जींद जिलों में अचानक ओले और बारिश से रबी की फसलें प्रभावित हुई हैं. गेहूं, सरसों, चना और जौ को नुकसान पहुंचा है. किसानों ने राज्य सरकार से विशेष गिर्दावरी और मुआवजे की मांग की है. मौसम विशेषज्ञों ने इसे पश्चिमी विक्षोभ का असर बताया.
गर्मी में ये गलती पड़ सकती है भारी! पानी की कमी से घट सकता है पशुओं का दूध, जानें जरूरी टिप्स
Animal Husbandry Tips: गर्मी के मौसम में पशुओं को पर्याप्त, साफ और ठंडा पानी देना बेहद जरूरी होता है. पानी की कमी से उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है और दूध उत्पादन भी कम हो सकता है. इसलिए पशुपालकों को चाहिए कि वे दिन में कई बार पानी बदलें और हमेशा ताजा पानी उपलब्ध कराएं, ताकि पशु स्वस्थ रहें और उत्पादन बना रहे.