सहकारिता की ताकत: IFFCO ने कमाया 4,106 करोड़ रुपये से ज्यादा मुनाफा, नैनो फर्टिलाइजर बना गेमचेंजर
IFFCO की सबसे खास उपलब्धि नैनो फर्टिलाइजर है, जो अब किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इस साल 30 लाख से ज्यादा नैनो उर्वरक की बोतलें बिकीं. नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी, नैनो जिंक और नैनो कॉपर जैसे उत्पाद न केवल किफायती हैं, बल्कि पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित और लाभकारी हैं.
ट्रैक्टर खरीदना पड़ेगा महंगा, एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने कीमत बढ़ाने का किया ऐलान, 15 अप्रैल से कीमतों में इजाफा
कंपनी का कहना है कि अलग-अलग मॉडल, वेरिएंट और बाजार के हिसाब से कीमतों में बदलाव किया जाएगा. इसका मतलब है कि हर ट्रैक्टर पर एक समान बढ़ोतरी नहीं होगी, बल्कि क्षेत्र और मॉडल के अनुसार कीमतें अलग-अलग होंगी. कंपनी ने यह फैसला लागत में बदलाव और बाजार की स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया है.
कम बीमारी, ज्यादा उत्पादन और डबल मुनाफा… अप्रैल में पपीता लगाने से पहले जरूर जान लें एक्सपर्ट के ये टिप्स
Papaya Farming Guide: अप्रैल में पपीता रोपण करना किसानों के लिए सबसे लाभकारी माना जाता है. इस समय तापमान और वातावरण रोगों के लिए कम अनुकूल होता है, जिससे पपीता रिंग स्पॉट वायरस और जड़ गलन जैसी समस्याएं कम होती हैं. सही किस्म, संतुलित पोषण और आधुनिक तकनीक जैसे ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और नैनो पोषक तत्व अपनाकर किसान उच्च उत्पादन और बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं.
गर्मी में पशुओं की वॉटर फीडिंग टाइमिंग सही होना जरूरी, कहीं घट न जाए दूध और बीमार न हो जाए पशु
Summer Management: गर्मी में पशुओं को सही समय पर साफ और ताजा पानी देना बेहद जरूरी है. पानी की कमी से डिहाइड्रेशन, पेट की बीमारी और दूध कम होने जैसी दिक्कतें बढ़ जाती हैं. विशेषज्ञ के अनुसार बार-बार थोड़ी मात्रा में पानी देने, छांव में रखने और चराई के बाद आराम देकर पानी पिलाने से पशु स्वस्थ रहते हैं.