हरियाणा बजट में 23 फीसदी बढ़ा पशुपालन बजट, महिलाओं को मिलेगा 1 लाख बिना ब्याज लोन फायदा
हरियाणा सरकार के नए बजट में किसानों, पशुपालकों और महिलाओं के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं. पशुपालन विभाग का बजट बढ़ाया गया है और महिलाओं को दुधारू पशु खरीदने के लिए बिना ब्याज लोन मिलेगा. मधुमक्खी पालन को भी बीमा योजना में शामिल किया गया है. इससे ग्रामीण लोगों की आमदनी बढ़ने की उम्मीद है.
रानी झांसी केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड में महुआ जैसे महत्वपूर्ण और विलुप्त हो रहे पेड़ों के पुर्नजीवन के लिए काम किया जा रहा है. इस ओर वैज्ञानिकों के प्रयासों से नई किस्में विकसित करने के साथ ही महुआ उत्पादों की मार्केटिंग और बिक्री के लिए मंच तैयार किए जा रहे हैं.
Stone Picker Machine: खेत में पड़े पत्थर बन रहे नुकसान की वजह, स्टोन पिकर मशीन दिलाएगी कंक्रीट से छुटकारा
स्टोन पिकर मशीन की मदद से किसान खेत में पड़े पत्थरों को आसानी से हटा सकते हैं. इससे मिट्टी नरम रहती है और फसल की बढ़वार अच्छी होती है. पत्थर हटने से कृषि मशीनों को नुकसान भी कम होता है. यह मशीन खेती को आसान बनाकर उत्पादन बढ़ाने में मदद कर सकती है.
मार्च में लीची के पेड़ों पर आने लगते हैं फूल, अभी कर लें ये काम तो मिलेगा शानदार मुनाफा
मार्च का महीना लीची की फसल के लिए सबसे महत्वपूर्ण समय होता है. इसी दौरान पेड़ों में फूल आने शुरू हो जाते हैं और फल बनने की प्रक्रिया की शुरुआत होती है. यदि इस समय बाग की सही तरह से देखभाल नहीं की जाए तो साल भर की मेहनत पर पानी फिर सकता है.
PM मोदी ने पीएम किसान का किया जिक्र, योजना को लेकर दी ताजा जानकारी..क्या जारी होगी 22वीं किस्त
पीएम मोदी ने वैश्विक मांग में बदलाव और भारतीय कृषि को निर्यात-केंद्रित बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि देश की विविध जलवायु का पूरा उपयोग कर उत्पादकता और निर्यात क्षमता बढ़ाई जा सकती है. उन्होंने कहा कि इस वेबिनार में मुख्य चर्चा किसानों की फसल को निर्यात-केंद्रित बनाने पर होनी चाहिए.