IFFCO ने बनाया रिकॉर्ड, कमाया 4106 करोड़ रुपये का मुनाफा.. 90.62 लाख टन उर्वरक उत्पादन
इफको के अध्यक्ष दिलीप संघाणी ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 में इफको सहकारिता, नवाचार और किसानों की उन्नति के साझा संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि इफको की हर उपलब्धि सिर्फ व्यावसायिक सफलता नहीं, बल्कि किसानों की बेहतर सेवा का कदम है.
Solar Trap Machine: फसल को कीटों से बचाएगी ICAR की नई तकनीक, सोलर एनर्जी से चलती है ये मशीन
Solar Insect Trap: ICAR का नया सौर ऊर्जा आधारित यूनिवर्सल कीट ट्रैप किसानों के लिए बड़ी राहत बन सकता है. यह बिना रसायन दिन-रात कीटों को पकड़कर फसल और अनाज भंडारण को सुरक्षित रखेगा. एक ही ट्रैप में कई तकनीक होने से कीटनाशक खर्च कम होगा, पर्यावरण सुरक्षित रहेगा और फसल की गुणवत्ता बेहतर बनी रहेगी.
किसानों की सेहत को खतरे में डालने वाले कीटनाशक पैराक्वाट पर बैन, तेलंगाना सरकार ने ऑनलाइन बिक्री पर भी लगाई रोक
paraquat ban Telangana: सरकार ने सिर्फ बाजारों में बिक्री पर ही नहीं, बल्कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी इसकी बिक्री रोकने के कदम उठाए हैं. अब कोई भी व्यक्ति इसे ऑनलाइन ऑर्डर नहीं कर सकेगा. इससे इसके अनियंत्रित इस्तेमाल पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी.
Bihar Poultry Hub: बिहार सरकार ने पोल्ट्री हब बनाने को मंजूरी दी, दूसरे राज्यों से नहीं खरीदना पड़ेगा मुर्गा-अंडा
Poultry Feed Plant: बिहार में पोल्ट्री सेक्टर को बड़ी मजबूती मिलने जा रही है. गया और समस्तीपुर में बड़े प्लांट लगने से किसानों को सस्ता दाना, आसान चूजा सप्लाई और बेहतर बाजार मिलेगा. इससे रोजगार के नए मौके बनेंगे और राज्य अंडा-चिकन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा.