अब गांव-छोटे शहर बन रहे डेयरी ग्रोथ का केंद्र, ब्रांडेड दूध-दही की बिक्री में भारी उछाल
भारत में डेयरी बाजार तेजी से बदल रहा है, जहां अब छोटे शहर और कस्बे बड़ी भूमिका निभा रहे हैं. बढ़ती आय, शहरीकरण और ब्रांडेड उत्पादों की मांग ने इस सेक्टर को नई दिशा दी है. उपभोक्ता अब सुविधा और गुणवत्ता को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे डेयरी उद्योग में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है.
ड्रोन, सॉइल हेल्थ और जैविक खाद से बदल रही खेती, जानें पीएम मोदी ने किसान निधि और फसल बीमा पर क्या कहा
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे किसान भाई-बहन देश की अन्न सुरक्षा, पोषण और समृद्धि के आधारस्तंभ हैं. उनके जीवन को अधिक से अधिक आसान बनाने के लिए हमारी सरकार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है. उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना समेत कई योजनाओं का जिक्र किया.
कूनूर टी ऑक्शन में बढ़ी खरीदारों की भीड़, 96 फीसदी चाय बिकी और कीमतों में आया उछाल
कूनूर चाय नीलामी से चाय उत्पादकों और व्यापारियों के लिए राहत भरी खबर आई है. इस सप्ताह चाय की मांग बढ़ने और आपूर्ति कम रहने से कीमतों में सुधार दर्ज किया गया. कई श्रेणियों की चाय बेहतर दामों पर बिकी, जबकि कुछ वर्गों में बाजार का रुख अलग देखने को मिला.
मछली पकड़ने पर 61 दिन की रोक खत्म, 15000 नावों के साथ एक लाख मछुआरों की कमाई शुरू
तमिलनाडु में 61 दिनों की मछली पकड़ने की रोक समाप्त होने जा रही है, जिससे तटीय इलाकों में उत्साह बढ़ गया है. मछुआरे समुद्र में लौटने की तैयारी कर रहे हैं, जबकि व्यापारियों और सीफूड उद्योग को भी कारोबार में तेजी की उम्मीद है. यह फैसला समुद्री संसाधनों के संरक्षण से जुड़ा माना जाता है.