सहकारिता की ताकत: IFFCO ने कमाया 4,106 करोड़ रुपये से ज्यादा मुनाफा, नैनो फर्टिलाइजर बना गेमचेंजर
IFFCO की सबसे खास उपलब्धि नैनो फर्टिलाइजर है, जो अब किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इस साल 30 लाख से ज्यादा नैनो उर्वरक की बोतलें बिकीं. नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी, नैनो जिंक और नैनो कॉपर जैसे उत्पाद न केवल किफायती हैं, बल्कि पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित और लाभकारी हैं.
Madhya Pradesh Wheat Purchase : मध्य प्रदेश सरकार ने 9 अप्रैल से गेहूं, चना और मसूर की सरकारी खरीदी शुरू करने का निर्णय लिया है. इस बार छोटे और सीमांत किसानों को प्राथमिकता मिलेगी. गेहूं का MSP 2,625 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, जिसमें 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस शामिल है. चना और मसूर की खरीदी भी MSP पर होगी.
ट्रैक्टर खरीदना पड़ेगा महंगा, एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने कीमत बढ़ाने का किया ऐलान, 15 अप्रैल से कीमतों में इजाफा
कंपनी का कहना है कि अलग-अलग मॉडल, वेरिएंट और बाजार के हिसाब से कीमतों में बदलाव किया जाएगा. इसका मतलब है कि हर ट्रैक्टर पर एक समान बढ़ोतरी नहीं होगी, बल्कि क्षेत्र और मॉडल के अनुसार कीमतें अलग-अलग होंगी. कंपनी ने यह फैसला लागत में बदलाव और बाजार की स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया है.
बेमौसम बारिश से 80 फीसदी तक फसल बर्बाद, भूपेंद्र हुड्डा ने मुआवजे को लेकर सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ओलावृष्टि और बारिश के बाद फसल बर्बादी पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को बहुत अधिक नुकसान हुआ है. लेकिन सरकार की ओर से अभी तक कोई काम नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अपने राज्य में नुकसान का आकलन कर उसका मुआवजा उपलब्ध करवा रही है.
गर्मी में पशुओं की वॉटर फीडिंग टाइमिंग सही होना जरूरी, कहीं घट न जाए दूध और बीमार न हो जाए पशु
Summer Management: गर्मी में पशुओं को सही समय पर साफ और ताजा पानी देना बेहद जरूरी है. पानी की कमी से डिहाइड्रेशन, पेट की बीमारी और दूध कम होने जैसी दिक्कतें बढ़ जाती हैं. विशेषज्ञ के अनुसार बार-बार थोड़ी मात्रा में पानी देने, छांव में रखने और चराई के बाद आराम देकर पानी पिलाने से पशु स्वस्थ रहते हैं.