सरकार का दावा- किसानों को कम नहीं पड़ेगी खाद, घरेलू उत्पादन बढ़ना बताई वजह, स्टॉक आंकड़े जारी
Fertilizers Stock Latest Figures : केंद्रीय रासायनिक एवं उर्वरक मंत्री ने कहा कि सरकार पक्का कर रही है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार की उथल-पुथल का प्रभाव देश के अन्नदाता पर बिल्कुल न पड़े. किसानों को न केवल समय पर और समान रूप से उर्वरक मिले, बल्कि वे सहजता से किफायती दरों पर उपलब्ध हों.
पंजाब में सब्सिडी वाली नीम-कोटेड यूरिया की कथित हेराफेरी मामले में सरकार ने दो उर्वरक कंपनियों और तीन अधिकारियों के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज की हैं. जांच में किसानों के लिए आवंटित यूरिया को औद्योगिक उपयोग में भेजने का खुलासा हुआ. मामले में सात अधिकारियों को चार्जशीट दाखिल की गई है और पुलिस जांच जारी है.
आम की गुठली से तैयार होगा बटर ऑयल और दवा, बिहार के कृषि वैज्ञानिकों ने निकाला नया फॉर्मूला
आम की गुठली अब कचरा नहीं बल्कि कमाई का जरिया बन सकती है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के वैज्ञानिकों ने गुठली से पाउडर और बटर ऑयल बनाने की नई तकनीक विकसित की है. यह पहल कृषि अपशिष्ट प्रबंधन के साथ किसानों और उद्योगों के लिए नए अवसर पैदा करने की दिशा में बड़ा कदम है.
खेती होगी आसान.. झारखंड सरकार 90 फीसदी अनुदान पर दे रही बैलों का जोड़ा, ऐसे करें आवेदन
झारखंड सरकार किसानों के लिए जोड़ा बैल योजना चला रही है, जिसके तहत पात्र किसानों को अनुदान पर बैलों का जोड़ा मिलेगा. योजना का उद्देश्य खेती की लागत कम करना और छोटे किसानों को सहारा देना है. आवेदन ग्राम सभा के माध्यम से किया जाएगा और चयन के बाद लाभ मिलेगा.