गन्ने की खेती को बढ़ावा देगी सरकार, किसानों को फ्री में मिलेगा बीज.. प्रति एकड़ 5000 रुपये तक सब्सिडी
हरियाणा सरकार ने किसानों से गन्ने की खेती में नई तकनीक अपनाने की अपील की है. सरकार का कहना है कि आधुनिक तरीके, बेहतर बीज और चौड़ी कतारों में रोपाई से उत्पादन बढ़ सकता है. साथ ही किसानों को सब्सिडी और ऑनलाइन टोकन जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं, जिससे खेती आसान और मुनाफेदार बन सके.
सूखे इलाकों के किसानों के लिए वरदान है स्प्रिंकलर सिस्टम, जानिए इसके जबरदस्त फायदे
पहले यह तकनीक केवल घरों के लॉन और बगीचों में पौधों को पानी देने के लिए इस्तेमाल की जाती थी, लेकिन अब यह खेती में भी तेजी से लोकप्रिय हो रही है. आज देश के कई राज्यों में किसान इस आधुनिक सिंचाई प्रणाली को अपनाकर पानी की बचत के साथ अच्छी पैदावार हासिल कर रहे हैं.
Tip Of The Day: मार्च में नींबू के बाग में फैल रहे हैं रोग? एक्सपर्ट से जानें बचाव के कारगर उपाय
Lemon Farming In March: मार्च का महीना नींबू वर्गीय फसलों के लिए बेहद अहम माना जाता है. इस समय पौधों में नई कोंपलें और फूल बनने लगते हैं, लेकिन कीट और रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है. अगर किसान समय पर कीट-रोग नियंत्रण और सही देखभाल करें, तो नींबू उत्पादन में बढ़ोतरी मिलती है. पढ़ें एक्सपर्ट ने क्या टिप्स दिए हैं…
सेहतमंद बकरी की पहचान बचाएगी नुकसान, बिहार सरकार ने बताए गोट फार्मिंग से जुड़े टिप्स
बकरी पालन में अच्छी कमाई के लिए स्वस्थ बकरी की पहचान बहुत जरूरी होती है. विशेषज्ञों के अनुसार चमकदार बाल, साफ त्वचा और सक्रिय व्यवहार स्वस्थ बकरी के संकेत हैं. अगर बकरी के बाल झड़ रहे हों या वह सुस्त दिखे, तो यह बीमारी या पोषण की कमी का संकेत हो सकता है.