छोटे किसानों के लिए सहकारी बैंक बने सहारा, 7 दिन में फसल लोन और 99 फीसदी रिकवरी- अमित शाह
सहकारी ऋण प्रणाली को और सरल बनाने के लिए डिजिटल सुविधाओं को भी बढ़ावा दिया गया है. e-KCC योजना के तहत किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से फसल ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं और कई मामलों में दो दिनों के भीतर ऋण स्वीकृति मिल जाती है.
Agriculture News in Hindi: राजस्थान में रविवार को मौसम जल्द बदल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. आने वाले दिनों में कुछ जगहों पर धूलभरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है.
ग्रामीण बाजार में लौटी रौनक, फरवरी में ट्रैक्टर बिक्री 34 प्रतिशत बढ़ी और निर्यात भी बढ़कर 9,644 यूनिट पहुंचा
ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर बड़े कृषि उपकरणों की खरीद त्योहारों के समय बढ़ जाती है. आने वाले महीनों में नवरात्रि जैसे त्योहारों के दौरान ट्रैक्टर की मांग और तेज हो सकती है. कई किसान शुभ अवसरों पर नई मशीनरी खरीदना पसंद करते हैं, इसलिए कंपनियों को आने वाले समय में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है.
Tip Of The day: नींबू की खेती से कमाना चाहते हैं ज्यादा मुनाफा? किसान मार्च में जरूर अपनाएं ये टिप्स
Lemon Farming: मार्च का महीना नींबू और अन्य साइट्रस फसलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. इस समय पौधों में नई कोंपलें और फूल बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है. अगर किसान इस दौरान छंटाई, सूक्ष्म पोषक तत्वों की पूर्ति, सही सिंचाई और कीट नियंत्रण पर ध्यान दें, तो फल झड़ने की समस्या कम होती है और उत्पादन की गुणवत्ता भी बेहतर होती है.
मुर्गियों में तेजी से फैलता है गंबोरो रोग, सफेद दस्त और सुस्ती दिखे तो तुरंत करें बचाव
मुर्गी पालन में गंबोरो रोग बड़ा खतरा बन सकता है. इस बीमारी में मुर्गियों में सफेद दस्त, सुस्ती और पूंछ के पास सूजन जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार समय पर टीकाकरण, साफ-सफाई और सही प्रबंधन अपनाकर किसान अपने पोल्ट्री फार्म को इस खतरनाक संक्रमण से सुरक्षित रख सकते हैं.