भारत की इकोनॉमी में कोऑपरेटिव बना नया सुपरपावर! 1 लाख करोड़ पार कर अमूल-सारस्वत ने रचा नया इतिहास
Dairy Sector: अमूल और सारस्वत सहकारी बैंक ने 1 लाख करोड़ रुपये का ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर सहकारिता क्षेत्र को नई पहचान दी है. इस सफलता को पारदर्शिता, सामूहिक मेहनत और जनविश्वास की बड़ी जीत माना जा रहा है. इससे डेयरी, बैंकिंग, किसानों की आय और आत्मनिर्भर भारत की दिशा को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद बढ़ी है.
Food Grain Stock India: सरकार के अनुसार देश में गेहूं और चावल का पर्याप्त भंडार मौजूद है, जो तय मानकों से लगभग तीन गुना ज्यादा है. करीब 602 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न स्टॉक के साथ PDS और आपात जरूरतों को आसानी से पूरा किया जा सकता है. साथ ही आयात और घरेलू उत्पादन मजबूत होने से फिलहाल अनाज की सप्लाई स्थिर बनी हुई है.
ट्रैक्टर खरीदना पड़ेगा महंगा: महिंद्रा और स्वराज ने कीमत बढ़ाने का लिया फैसला, नए दाम इस दिन से लागू
ट्रैक्टर की कीमत बढ़ने का सीधा असर किसानों पर पड़ेगा. पहले ही खेती की लागत बढ़ रही है, बीज, खाद, डीजल और मजदूरी सब महंगे हो चुके हैं. अब ट्रैक्टर महंगा होने से किसानों के लिए नई मशीन खरीदना और मुश्किल हो सकता है. हालांकि ग्रामीण और कृषि क्षेत्र में ट्रैक्टर की मांग अभी भी मजबूत बनी हुई है.
मौसम की मार से पंजाब के किसान बेहाल, लाखों हेक्टेयर रबी फसलें प्रभावित, केंद्र से सर्वे टीम भेजने की मांग
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पंजाब सरकार ने विशेष ‘गिरदावरी’ यानी फसल नुकसान का सर्वे कराने के आदेश दे दिए हैं. इस प्रक्रिया के जरिए यह पता लगाया जाएगा कि किस किसान की कितनी फसल खराब हुई है, ताकि उसी हिसाब से मुआवजा दिया जा सके.
वैज्ञानिकों की नई क्रॉस ब्रीड ने बदली पशुपालकों की किस्मत, MP के सूकरों की मणिपुर और असम तक बढ़ी मांग
Northeast Demand: मध्यप्रदेश में वैज्ञानिकों द्वारा तैयार उन्नत सूकर नस्ल पशुपालकों के लिए कमाई का शानदार जरिया बन रही है. तेजी से वजन बढ़ाने वाली इस नस्ल की मांग अब असम, मिजोरम और मणिपुर तक पहुंच गई है. कम निवेश और बेहतर मुनाफे के कारण युवा भी तेजी से सूकर पालन की ओर आकर्षित हो रहे हैं.