सरकार का दावा- किसानों को कम नहीं पड़ेगी खाद, घरेलू उत्पादन बढ़ना बताई वजह, स्टॉक आंकड़े जारी
Fertilizers Stock Latest Figures : केंद्रीय रासायनिक एवं उर्वरक मंत्री ने कहा कि सरकार पक्का कर रही है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार की उथल-पुथल का प्रभाव देश के अन्नदाता पर बिल्कुल न पड़े. किसानों को न केवल समय पर और समान रूप से उर्वरक मिले, बल्कि वे सहजता से किफायती दरों पर उपलब्ध हों.
Rashtriya Chemicals and Fertilizers: इफको और एनएफएल के बाद राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड देश की तीसरी सबसे बड़ी उर्वरक कंपनी है. आरसीएफ का सालाना रेवेन्यू 18 हजार करोड़ से भी ज्यादा है. चौथी तिमाही यानी जनवरी से मार्च में कंपनी का रेवेन्यू 5,580.57 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 186.72 करोड़ रुपये दर्ज किया गया.
आम की गुठली से तैयार होगा बटर ऑयल और दवा, बिहार के कृषि वैज्ञानिकों ने निकाला नया फॉर्मूला
आम की गुठली अब कचरा नहीं बल्कि कमाई का जरिया बन सकती है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के वैज्ञानिकों ने गुठली से पाउडर और बटर ऑयल बनाने की नई तकनीक विकसित की है. यह पहल कृषि अपशिष्ट प्रबंधन के साथ किसानों और उद्योगों के लिए नए अवसर पैदा करने की दिशा में बड़ा कदम है.
बारिश से फसल बर्बाद! सरकार ने दिए नुकसान का सर्वे करने के निर्देश.. 24 घंटे में मिलेगा मुआवजा
ओडिशा में लगातार बारिश से कई जिलों में फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है. सरकार ने तुरंत सर्वे कराने और नुकसान का आकलन होने के 24 घंटे के भीतर किसानों को मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं. कई इलाकों में खेत जलमग्न हैं, जबकि हीराकुंड बांध का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है.
खेती होगी आसान.. झारखंड सरकार 90 फीसदी अनुदान पर दे रही बैलों का जोड़ा, ऐसे करें आवेदन
झारखंड सरकार किसानों के लिए जोड़ा बैल योजना चला रही है, जिसके तहत पात्र किसानों को अनुदान पर बैलों का जोड़ा मिलेगा. योजना का उद्देश्य खेती की लागत कम करना और छोटे किसानों को सहारा देना है. आवेदन ग्राम सभा के माध्यम से किया जाएगा और चयन के बाद लाभ मिलेगा.