सरकार का दावा- किसानों को कम नहीं पड़ेगी खाद, घरेलू उत्पादन बढ़ना बताई वजह, स्टॉक आंकड़े जारी
Fertilizers Stock Latest Figures : केंद्रीय रासायनिक एवं उर्वरक मंत्री ने कहा कि सरकार पक्का कर रही है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार की उथल-पुथल का प्रभाव देश के अन्नदाता पर बिल्कुल न पड़े. किसानों को न केवल समय पर और समान रूप से उर्वरक मिले, बल्कि वे सहजता से किफायती दरों पर उपलब्ध हों.
हरियाणा सरकार किसानों तक आधुनिक खेती की तकनीक और सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए ‘किसान कल्याण रथ यात्रा’ शुरू करने जा रही है. एक महीने तक चलने वाले इस अभियान में 46 एलईडी वैन के जरिए 6,600 गांवों को कवर किया जाएगा. किसानों को प्राकृतिक खेती, ड्रोन तकनीक और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी.
समस्या का समाधान अब एक ही प्लेटफॉर्म पर, घर बैठे मिलेगा मौसम और मंडी का पूरा अपडेट
Kisan Sarathi Portal: अब किसानों को मौसम, मंडी भाव, सरकारी योजनाओं और खेती की सलाह के लिए अलग-अलग जगह भटकने की जरूरत नहीं है. किसान सारथी पोर्टल पर यह सारी जानकारी एक ही जगह मिल जाती है. किसान वीडियो कॉल, चैट और फोटो के जरिए कृषि विशेषज्ञों से सीधे सलाह भी ले सकते हैं.
पश्मीना पालकों के लिए खुशखबरी, अब मिलेगी 25 फीसदी अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि, सरकार का ऐलान
Pashmina Goat Farmers: लद्दाख प्रशासन ने पश्मीना बकरी पालकों की आय बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला लिया है. अब पश्मीना बेचने पर उन्हें सरकारी खरीद मूल्य के अलावा 25 फीसदी अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि मिलेगी. साथ ही, भुगतान में देरी रोकने के लिए 8 करोड़ रुपये का रिवॉल्विंग फंड बनाया गया है, जिससे किसानों को समय पर पैसा मिल सकेगा.