सरकार का दावा- किसानों को कम नहीं पड़ेगी खाद, घरेलू उत्पादन बढ़ना बताई वजह, स्टॉक आंकड़े जारी
Fertilizers Stock Latest Figures : केंद्रीय रासायनिक एवं उर्वरक मंत्री ने कहा कि सरकार पक्का कर रही है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार की उथल-पुथल का प्रभाव देश के अन्नदाता पर बिल्कुल न पड़े. किसानों को न केवल समय पर और समान रूप से उर्वरक मिले, बल्कि वे सहजता से किफायती दरों पर उपलब्ध हों.
समस्या का समाधान अब एक ही प्लेटफॉर्म पर, घर बैठे मिलेगा मौसम और मंडी का पूरा अपडेट
Kisan Sarathi Portal: अब किसानों को मौसम, मंडी भाव, सरकारी योजनाओं और खेती की सलाह के लिए अलग-अलग जगह भटकने की जरूरत नहीं है. किसान सारथी पोर्टल पर यह सारी जानकारी एक ही जगह मिल जाती है. किसान वीडियो कॉल, चैट और फोटो के जरिए कृषि विशेषज्ञों से सीधे सलाह भी ले सकते हैं.
सिंचाई की समस्या होगी दूर, गुजरात में दक्षिण कोरियाई तकनीक से बन रहे 2 रबर डैम, जानें कैसे करते हैं काम
गुजरात में पहली बार दक्षिण कोरियाई तकनीक से दो एयर-फिल्ड रबर डैम बनाए जा रहे हैं. 160 करोड़ रुपये से अधिक की इस परियोजना के तहत छोटा उदयपुर और तापी जिलों में डैम बनेंगे. इससे सिंचाई, भूजल रिचार्ज और बाढ़ नियंत्रण में मदद मिलेगी. परियोजनाएं लगभग 75 से 90 फीसदी तक पूरी हो चुकी हैं.
यूपी सरकार की बड़ी पहल.. नई स्कीम में पशुपालकों को मिलेंगे 15 हजार रुपये, जल्दी करें आवेदन
उत्तर प्रदेश सरकार ने पशुपालकों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना शुरू की है जिसके तहत अधिक दूध देने वाली गायों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण पशुपालकों की आय बढ़ाना और बेहतर नस्ल की गायों को बढ़ावा देना है. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और अंतिम तिथि निर्धारित की गई है रहेगी.