छोटे किसानों के लिए सहकारी बैंक बने सहारा, 7 दिन में फसल लोन और 99 फीसदी रिकवरी- अमित शाह
सहकारी ऋण प्रणाली को और सरल बनाने के लिए डिजिटल सुविधाओं को भी बढ़ावा दिया गया है. e-KCC योजना के तहत किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से फसल ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं और कई मामलों में दो दिनों के भीतर ऋण स्वीकृति मिल जाती है.
दूध को सुरक्षित रखने के लिए उसे एक निश्चित तापमान पर गर्म करना यानी पाश्चुरीकरण करना जरूरी होता है, जिसमें काफी ईंधन की खपत होती है. वहीं, ईरान- इजरायल जंग के चलते देश में रसोई गैस की किल्लत हो गई है. ऐसे में गैस की अनियमित सप्लाई के कारण छोटी और मध्यम डेयरियों के लिए दूध को खराब होने से बचाना अब बड़ी चुनौती बन गया है.
महिंद्रा के OJA 2130 ट्रैक्टर सीरीज का कमाल, बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने ट्रैक्टर सप्लाई और मैन्यूफैक्चरिंग बढ़ाई
Mahindra Tractors List: महिंद्रा ने अपनी ट्रैक्टर सीरीज OJA 2130 की सप्लाई और मैन्यूफैक्चरिंग बढ़ा दी है. कई खूबियों से लैस महिंद्रा का यह ट्रैक्टर बागवानी, अंगूर के बाग, इंटरकल्चरल खेती, गन्ना और कपास जैसी कई तरह की खेती के लिए बेस्ट माना जाता है.
मक्का संस्थान के वैज्ञानिक ने बताईं मक्का की उन्नत किस्में, प्रति एकड़ 220 क्विंटल तक मिलेगा उत्पादन
Maize Farming: भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान द्वारा विकसित नई मक्का किस्में किसानों के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती हैं. ये किस्में अधिक पैदावार, बेहतर गुणवत्ता और रोग प्रतिरोधक क्षमता के साथ आती हैं, जिससे किसानों की लागत कम और मुनाफा ज्यादा हो सकता है. साथ ही मक्का साइलेज के जरिए पशुपालन में भी फायदा मिलेगा, जिससे किसानों की आय के नए रास्ते खुलेंगे.
2 करोड़ पशुओं के लिए FMD टीका लगाने की शुरुआत, पशुपालन मंत्री बोले- बीमारी से गायों-भैसों को बचाना जरूरी
Foot and Mouth Disease Vaccination Drive: पशुपालन विभाग के अनुसार 2 करोड़ से ज्यादा पशुओं को खुरपका और मुंहपाक रोग से बचाने के लिए टीका लगाने का अभियान चलाया जा रहा है. फुट-एंड-माउथ बीमारी नियंत्रण कार्यक्रम के सातवें चरण के तहत राज्यव्यापी अभियान में गाय-भैंसों के साथ ही छोटे पशुओं को भी कवर किया जा रहा है.