छोटे किसानों के लिए सहकारी बैंक बने सहारा, 7 दिन में फसल लोन और 99 फीसदी रिकवरी- अमित शाह
सहकारी ऋण प्रणाली को और सरल बनाने के लिए डिजिटल सुविधाओं को भी बढ़ावा दिया गया है. e-KCC योजना के तहत किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से फसल ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं और कई मामलों में दो दिनों के भीतर ऋण स्वीकृति मिल जाती है.
PM Mudra Yojana: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को बिना गारंटी के 20 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है. यह योजना 2015 में शुरू की गई थी और इसके तहत शिशु, किशोर, तरुण और तरुण प्लस श्रेणियों में ऋण मिलता है. सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म भी शुरू किए हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ उठा सकें.
महिंद्रा के OJA 2130 ट्रैक्टर सीरीज का कमाल, बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने ट्रैक्टर सप्लाई और मैन्यूफैक्चरिंग बढ़ाई
Mahindra Tractors List: महिंद्रा ने अपनी ट्रैक्टर सीरीज OJA 2130 की सप्लाई और मैन्यूफैक्चरिंग बढ़ा दी है. कई खूबियों से लैस महिंद्रा का यह ट्रैक्टर बागवानी, अंगूर के बाग, इंटरकल्चरल खेती, गन्ना और कपास जैसी कई तरह की खेती के लिए बेस्ट माना जाता है.
कम बारिश और नदियों में घटते जलस्तर से कश्मीर की खेती पर खतरा, किसानों को फसल बदलने की सलाह
इस बार सूखी सर्दियों का असर नदियों में भी साफ दिखाई दे रहा है. झेलम नदी का जलस्तर मार्च के पहले सप्ताह में शून्य गेज से नीचे चला गया, जो एक असामान्य स्थिति मानी जा रही है. फ्लड कंट्रोल विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के संगम क्षेत्र में झेलम नदी का जलस्तर माइनस 0.86 फीट दर्ज किया गया.
गर्मियों में पशुओं को खिलाएं हरा चारा, बढ़ेगा दूध उत्पादन और हीट स्ट्रेस से भी मिलेगी राहत
गर्मियों के मौसम में पशुओं की सेहत बनाए रखने के लिए हरा चारा बहुत जरूरी माना जाता है. बरसीम और ज्वार जैसे चारे पशुओं को जरूरी पोषण देते हैं और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते. विशेषज्ञों के अनुसार इससे दूध उत्पादन भी बढ़ता है और पशु हीट स्ट्रेस से बचे रहते हैं.