Fish Production: 95 लाख टन से 197 लाख टन तक पहुंचा उत्पादन, मछुआरों की बदली किस्मत
मत्स्यपालन विभाग के अनुसार पिछले दस वर्षों में भारत का मछली उत्पादन 95.79 लाख टन से बढ़कर 197.75 लाख टन हो गया है. सरकारी योजनाओं, बेहतर बुनियादी ढांचे और मजबूत बाजार व्यवस्था से इस क्षेत्र में तेजी आई है. इससे लाखों लोगों को रोजगार मिला और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है.
Agriculture News in Hindi: झारखंड के मौसम में शुक्रवार से एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने छह से नौ मार्च के बीच राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है. वहीं 9 मार्च को कुछ जगहों पर बारिश के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
ट्रैक्टर को लंबे समय तक बेहतर रखने के लिए जरूरी है रोजाना जांच, जानें आसान मेंटेनेंस टिप्स
Tractor maintenance tips: नियमित जांच से खेत में अचानक ट्रैक्टर बंद होने की समस्या कम होती है. इससे मरम्मत का खर्च भी कम आता है और मशीन लंबे समय तक सही तरीके से काम करती है. इसके अलावा सड़क या खेत में ट्रैक्टर चलाते समय सुरक्षा भी बनी रहती है.
आलू की खुदाई के बाद किसान खाली न छोड़ें खेत! करें इस फसल की खेती, सिर्फ 60 दिन में देती है बंपर मुनाफा
Tips For Farmers: आलू की खुदाई के बाद खेत खाली छोड़ने की बजाय किसान जायद सीजन में मूंग की खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. यह फसल करीब 60 दिनों में तैयार हो जाती है और इसमें ज्यादा लागत भी नहीं आती. सही बीज, समय पर सिंचाई और कीटनाशक छिड़काव से किसान बेहतर पैदावार हासिल कर सकते हैं और कम समय में अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं.
नया पशु खरीदते ही न करें यह गलती! 28 दिन का यह नियम अपनाया तो पूरे झुंड को बीमारी से बचा सकते हैं
Animal Husbandry Tips: पशुपालन में नया पशु खरीदते समय सावधानी बेहद जरूरी होती है. विशेषज्ञों के अनुसार नए पशु को सीधे झुंड में शामिल करने के बजाय कम से कम 28 दिनों तक क्वारंटीन में रखना चाहिए. इस दौरान पशु के स्वास्थ्य की जांच, टीकाकरण और उचित देखभाल करना जरूरी है. इससे संभावित बीमारियों को समय रहते पहचाना जा सकता है और पूरे झुंड को संक्रमण से बचाया जा सकता है.