यूरिया घोटाला.. 266 वाली बोरी 1647 रुपये में बेचा जा रहा, ग्रेडिंग बदलकर खपाई जा रही नकली खाद
Urea Scam Haryana : यूरिया की ग्रेडिंग बदलकर बड़ा घोटाला किया जा रहा है. दिल्ली की फर्म ने हरियाणा की सहकारी संस्था हैफेड के कर्मचारियों से मिलीभगत करके कृषि में इस्तेमाल की जाने वाली यूरिया को औद्योगिक इस्तेमाल के लिए बेचते पकड़े गए हैं.
Ethanol Fuel: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि जब कोई नीति भारत को आत्मनिर्भर बनाती है, किसानों की आय बढ़ाती है और विदेशी तेल पर निर्भरता कम करती है. तब कुछ लोगों की बेचैनी बढ़ जाती है. 20 करोड़ दोपहिया वाहनों में कई साल से इथेनॉल फ्यूल यूज हो रहा है, लेकिन कोई समस्या नहीं आई. क्योंकि यह निर्णय वैज्ञानिक परीक्षण के बाद लागू किया गया.
आम की गुठली से तैयार होगा बटर ऑयल और दवा, बिहार के कृषि वैज्ञानिकों ने निकाला नया फॉर्मूला
आम की गुठली अब कचरा नहीं बल्कि कमाई का जरिया बन सकती है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के वैज्ञानिकों ने गुठली से पाउडर और बटर ऑयल बनाने की नई तकनीक विकसित की है. यह पहल कृषि अपशिष्ट प्रबंधन के साथ किसानों और उद्योगों के लिए नए अवसर पैदा करने की दिशा में बड़ा कदम है.
अल नीनो से निपटने के लिए वैकल्पिक फसलें अपनाने की सलाह, लागत घटाने की कोशिश में सरकार
अल नीनो के संभावित असर को देखते हुए तेलंगाना सरकार ने राज्य और जिला स्तर पर कंटीजेंसी प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं. सरकार किसानों को वैकल्पिक फसलें अपनाने, जलवायु अनुकूल खेती करने और मौसम के अनुसार फसल चयन के लिए जागरूक करेगी, ताकि खरीफ सीजन में फसलों और किसानों की आय पर असर कम हो.