यूरिया घोटाला.. 266 वाली बोरी 1647 रुपये में बेचा जा रहा, ग्रेडिंग बदलकर खपाई जा रही नकली खाद
Urea Scam Haryana : यूरिया की ग्रेडिंग बदलकर बड़ा घोटाला किया जा रहा है. दिल्ली की फर्म ने हरियाणा की सहकारी संस्था हैफेड के कर्मचारियों से मिलीभगत करके कृषि में इस्तेमाल की जाने वाली यूरिया को औद्योगिक इस्तेमाल के लिए बेचते पकड़े गए हैं.
केंद्रीय समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान (CMFRI) ने चेतावनी दी है कि अल नीनो के असर से 2027 में समुद्री मछली उत्पादन घट सकता है. खासकर ऑयल सार्डिन जैसी छोटी मछलियों की संख्या कम होने की आशंका है. समुद्री हीटवेव, बढ़ते तापमान और अधिक खारेपन से मत्स्य पालन तथा कोरल रीफ पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है.
आम की गुठली से तैयार होगा बटर ऑयल और दवा, बिहार के कृषि वैज्ञानिकों ने निकाला नया फॉर्मूला
आम की गुठली अब कचरा नहीं बल्कि कमाई का जरिया बन सकती है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के वैज्ञानिकों ने गुठली से पाउडर और बटर ऑयल बनाने की नई तकनीक विकसित की है. यह पहल कृषि अपशिष्ट प्रबंधन के साथ किसानों और उद्योगों के लिए नए अवसर पैदा करने की दिशा में बड़ा कदम है.
कपास किसानों को बड़ी सौगात! इस विधि से खेती करने पर मिलेगी 14 हजार रुपये की मदद
केंद्र सरकार ने मिशन फॉर कॉटन प्रोडक्टिविटी शुरू किया है. इससे गुजरात के कपास किसानों को सीधा फायदा होगा. योजना के तहत आधुनिक खेती अपनाने वाले किसानों को 14,000 रुपये प्रति हेक्टेयर तक सहायता मिलेगी. 134.80 करोड़ रुपये के बजट से 21 जिलों के एक लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र को कवर किया जाएगा.
पहाड़ों के याकों को मिला स्मार्ट कवच, ICAR की तकनीक बचाएगी जान और बढ़ाएगी सुरक्षा
हिमालयी क्षेत्रों में याक पालन को बेहतर बनाने के लिए ICAR-NRC on Yak ने नई स्मार्ट तकनीक विकसित की है. IoT आधारित यह सिस्टम याक की सेहत, तनाव और गतिविधियों पर नजर रखेगा. इससे पशुपालकों को समय पर जानकारी मिलेगी और याकों की सुरक्षा व बेहतर देखभाल में मदद मिलेगी.