यूरिया घोटाला.. 266 वाली बोरी 1647 रुपये में बेचा जा रहा, ग्रेडिंग बदलकर खपाई जा रही नकली खाद
Urea Scam Haryana : यूरिया की ग्रेडिंग बदलकर बड़ा घोटाला किया जा रहा है. दिल्ली की फर्म ने हरियाणा की सहकारी संस्था हैफेड के कर्मचारियों से मिलीभगत करके कृषि में इस्तेमाल की जाने वाली यूरिया को औद्योगिक इस्तेमाल के लिए बेचते पकड़े गए हैं.
Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना में ई-केवाईसी और पात्रता की जांच के बाद करीब 92 लाख महिलाओं के नाम लाभार्थी सूची से हटा दिए हैं. जांच में कई अपात्र लाभार्थी, सरकारी कर्मचारी, अधिक आय वाले परिवार, चार पहिया वाहन मालिक और पुरुषों द्वारा गलत तरीके से योजना का लाभ लेने के मामले सामने आए.
आम-केला हो जाते हैं मीठे, फिर नींबू क्यों रह जाता है खट्टा? वैज्ञानिक ने खोला बड़ा राज
नींबू पकने के बाद भी खट्टा क्यों रहता है, इसके पीछे वैज्ञानिक कारण छिपे हैं. कृषि विशेषज्ञ के अनुसार नींबू एक नॉन-क्लाइमैक्टेरिक फल है, जिसमें एथिलीन का प्रभाव कम होता है. इसमें साइट्रिक एसिड की मात्रा अधिक और स्टार्च कम होता है, इसलिए पकने के बाद भी इसका स्वाद खट्टा बना रहता है.
कम लागत में बढ़ाएं दूध उत्पादन! सूडान चरी की एक बुवाई से कई बार मिलेगा पौष्टिक हरा चारा
पशुपालकों के लिए सूडान चरी कम लागत में अधिक फायदा देने वाला हरा चारा माना जाता है. इसकी एक बार बुवाई करने पर लगभग 25 दिन के अंतराल में कई बार कटाई की जा सकती है. विशेषज्ञों के अनुसार, भूसे के साथ संतुलित मात्रा में खिलाने से पशुओं की सेहत बेहतर रहती है और दूध उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलती है.