केमिकल खाद से होने लगा मोहभंग.. जैविक खाद पर शिफ्ट हुए किसान, खरीद में रिकॉर्ड 253% उछाल
Farmers Shift to Organic Fertilizers: उर्वरक मंत्रालय के जैविक खाद खरीद आंकड़े दर्शाते हैं कि पोषक तत्वों के जैविक स्रोतों की ओर किसानों रुझान तेजी से बढ़ा है. किसान केमिकल खाद पर निर्भरता कम कर रहे हैं और जैविक खाद की ओर कदम बढ़ा रहे हैं.
Kisan Sangh Protest: छत्तीसगढ़ के किसान खाद की कमी और कालाबाजारी से परेशान हैं. किसानों को खाद मिल नहीं रही है और अगर मिल रही है तो तय दाम से कहीं ज्यादा दाम चुकाना पड़ रहा है. नई खाद नीति को वापस लेने और धान के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी का लाभ किसानों को देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया है.
ड्रोन, सॉइल हेल्थ और जैविक खाद से बदल रही खेती, जानें पीएम मोदी ने किसान निधि और फसल बीमा पर क्या कहा
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे किसान भाई-बहन देश की अन्न सुरक्षा, पोषण और समृद्धि के आधारस्तंभ हैं. उनके जीवन को अधिक से अधिक आसान बनाने के लिए हमारी सरकार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है. उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना समेत कई योजनाओं का जिक्र किया.
तमिलनाडु में धान किसानों को बड़ी सौगात, 134.83 करोड़ की विशेष योजना मंजूर
तमिलनाडु सरकार ने धान खेती को मजबूत बनाने के लिए एक नई विशेष योजना की घोषणा की है. इस पहल का उद्देश्य किसानों को बेहतर सुविधाएं, आधुनिक तकनीक और खेती में जरूरी सहायता उपलब्ध कराना है. सरकार को उम्मीद है कि इससे उत्पादन बढ़ेगा, खेती की लागत घटेगी और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
Monsoon Animal Disease: मानसून में 48 घंटे में पशुओं की जान ले लेती है ये बीमारी, जान लें बचाव के तरीके
मानसून के दौरान गलघोंटू बीमारी पशुओं के लिए बड़ा खतरा बन जाती है. यह संक्रमण तेजी से फैलता है और गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है. विशेषज्ञ पशुपालकों को समय पर टीकाकरण, साफ-सफाई और पशुओं की नियमित निगरानी की सलाह दे रहे हैं, ताकि बीमारी से बचाव हो सके और पशुधन सुरक्षित रहे.