तुलसी का पौधा केवल एक औषधीय पौधा नहीं, बल्कि हिंदू धर्म में पूजनीय और ऊर्जा का स्रोत माना जाता है. 

Photo Credit: Canva

मान्यता है कि गलत जगह रखी तुलसी शुभ फल देने के बजाय नकारात्मक असर डाल सकती है. 

वास्तु के अनुसार बेडरूम निजी जीवन से जुड़ा होता है. यहां तुलसी रखने से आपसी रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है.

रसोई में आग और गर्मी का प्रभाव अधिक होता है. तुलसी यहां रखने से अनावश्यक खर्च, भोजन की बर्बादी हो सकती हैं.

बाथरूम और टॉयलेट को अशुद्ध स्थान माना गया है. इनके पास तुलसी रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.

अगर तुलसी को घर के मेन गेट के सामने रखा जाए, तो ऊर्जा का प्रवाह बाधित हो सकता है. 

तुलसी को सूर्य की रोशनी बेहद जरूरी होती है. अंधेरी जगह पर रखने से पौधा मुरझा जाता है.

सीढ़ियों के नीचे हमेशा भारीपन और दबाव रहता है. यहां तुलसी रखने से सकारात्मक ऊर्जा रुक जाती है.

वास्तु के अनुसार तुलसी को दक्षिण दिशा में रखना शुभ नहीं माना जाता. इससे पारिवारिक सुख-शांति प्रभावित होती है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.

Next: अपनाएं बकरी-मुर्गी पालन का ये देसी फॉर्मूला, होगी बंपर कमाई