भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पहली बार 22 जुलाई 1947 को अपनाया गया, जो देश की आज़ादी और अखंडता का प्रतीक है.

PC: Canva

तिरंगे के तीन रंग केसरिया, सफेद और हरा हैं, जो साहस, शांति और उर्वरता का प्रतिनिधित्व करते हैं.

केसरिया रंग तिरंगे के ऊपरी हिस्से में होता है और यह साहस, बलिदान और त्याग का प्रतीक माना जाता है.

सफेद रंग झंडे के बीच में है और यह शांति, सत्य और पवित्रता को दर्शाता है.

हरे रंग की पट्टी तिरंगे के निचले हिस्से में है, जो उर्वरता, विकास और भूमि की पवित्रता का प्रतीक है.

सफेद पट्टी के बीच में अशोक चक्र है, जिसमें 24 तीलियां हैं, जो गतिशीलता और प्रगति का प्रतीक हैं.

भारत का तिरंगा पिंगली वेंकैया ने डिजाइन किया था, जिन्होंने इसे राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में तैयार किया.

आधिकारिक तौर पर तिरंगा सिर्फ कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग संयुक्त संघ में ही बनाया जाता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.

Next: पीले दांतों ने छीन ली चेहरे की मुस्कान, आजमाएं ये उपाय