Photo Credit: Canva
गलत या अधूरा आहार दूध पर असर डालता है. इसलिए जर्सी गाय के लिए सही फीड मैनेजमेंट बेहद जरूरी माना जाता है.
जर्सी गाय कितना दूध देगी, यह काफी हद तक उसके खाने की गुणवत्ता पर निर्भर करता है.
केवल सूखा चारा या भूसा देने से गाय को पूरा पोषण नहीं मिलता. आहार में प्रोटीन, मिनरल और विटामिन का संतुलन जरूरी है.
सरसों की खल्ली, सोयाबीन खल्ली और सूरजमुखी खल्ली जैसे प्रोटीन युक्त तत्व गाय को मजबूत बनाते हैं.
मक्का, बाजरा और गेहूं का संतुलित दाना गाय की ऊर्जा बढ़ाता है. नियमित मात्रा में दिया गया दाना पाचन बेहतक करता है.
बरसीम, नेपियर घास, हरा मक्का और ज्वार जैसे चारे दूध की मात्रा बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं.
चारे में मिनरल मिक्सचर और नमक मिलाने से कैल्शियम और फॉस्फोरस की कमी नहीं होती.
दूध देने वाली गाय को ज्यादा ऊर्जा वाला आहार, जबकि सूखी गाय को हल्का दाना और भरपूर हरा चारा दें.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.