Photo Credit: Canva
सर्रा रोग पशुओं में होने वाली एक गंभीर बीमारी है, जिसमें जानवर अचानक गिर जाते हैं और बेहोश हो जाते हैं.
इसका अभी तक कोई टीका उपलब्ध नहीं है, इसलिए यह बीमारी ज्यादा खतरनाक मानी जाती है.
सर्रा रोग में पशु को तेज बुखार, शरीर में कंपन, आंखों से कम दिखाई देना, कमजोरी और सुस्ती जैसे लक्षण नजर आते हैं.
इस बीमारी के कारण पशु में खून की कमी हो जाती है, जिससे उसका वजन कम होने लगता है.
डॉक्टरों के अनुसार ट्रिपैनोसोमियासिस नामक बैक्टीरिया से यह रोग होता है, जो मक्खियों के जरिए फैलता है.
सर्रा रोग किसी खास मौसम से जुड़ा नहीं है. यह साल के किसी भी महीने में हो सकता है.
इस रोग में पशु का ग्लूकोज लेवल गिर जाता है. ऐसे में गुड़ का पानी पिलाने से शरीर में ऊर्जा आती है.
इलाज में बेरेनिल इंजेक्शन, न्यूरोक्सीन, एविल, बेलामिल और पेरासिटामोल जैसी दवाएं डॉक्टर की सलाह से दी जाती हैं.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.