Photo Credit: Canva
सही मिट्टी, धूप, पानी और पोषण से आपका डहेलिया हमेशा हरा-भरा और खिलता रहेगा.
डहेलिया की जड़ें फैलती हैं, इसलिए कम से कम 12-14 इंच गहरा और चौड़ा गमला चुनें.
बड़ी किस्मों के लिए 16 इंच गमला बेहतर है. गमले में जल निकासी का छेद जरूर होना चाहिए.
डहेलिया को कम से कम 6-7 घंटे की सीधी धूप चाहिए. धूप की कमी से पौधे लंबा तो बढ़ेंगे.
मिट्टी को हमेशा नम रखें, लेकिन कीचड़ जैसा गीला न करें. पानी जड़ों के पास डालें, पत्तियों पर नहीं.
डहेलिया भारी फूल वाला पौधा है, जो झुक सकता है. 1 फीट लंबा होने पर मिट्टी में मजबूत लकड़ी या बांस की डंडी गाड़ें.
10-12 इंच का पौधा होने पर ऊपरी टिप काट दें. इससे साइड से नई शाखाएं निकलेंगी और फूलों की संख्या बढ़ेगी.
फूलों के मौसम में हर 15 दिन में तरल खाद दें. सरसों की खली भिगोकर पानी डालना बहुत फायदेमंद है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.