Photo Credit: Canva
इस दिन मां सरस्वती की आराधना करने से जीवन में शिक्षा, करियर और आत्मविश्वास से जुड़ी कई बाधाएं दूर होती हैं.
बसंत पंचमी को ज्ञान, बुद्धि और विवेक की देवी मां सरस्वती का प्रकट दिवस माना जाता है.
इस बार बसंत पंचमी शुक्रवार को पड़ रही है. इससे यह दिन शिक्षा के साथ-साथ धन और सौभाग्य के लिए भी शुभ है.
दिन की शुरुआत बृहस्पति नक्षत्र से होने के कारण ज्ञान, गुरु कृपा और शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता के योग बनते हैं.
जो छात्र पढ़ाई में मन न लगने या याददाश्त कमजोर होने से परेशान हैं, उन्हें ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर पूजा करनी चाहिए.
बसंत पंचमी के दिन सफेद, पीला या गुलाबी वस्त्र धारण करना शुभ माना गया है. काले, नीले और हरे रंग से परहेज करना चाहिए.
“भगति विकास बिधि भवन बिहाई, सुमिरत सारद आवति धाई”. इस चौपाई का जाप करें.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.