Photo Credit: Canva
भारत-विस्तार एक डिजिटल प्रणाली है जो AI की मदद से किसानों को सटीक कृषि सलाह प्रदान करती है.
फसल प्रबंधन, मौसम अपडेट, सरकारी योजनाएं और तकनीकी सहायता सब एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं.
यह प्लेटफॉर्म एग्रीस्टैक पोर्टल और ICAR के वैज्ञानिक डेटा से जुड़कर क्षेत्र विशेष के अनुसार सलाह देता है.
पीएम-किसान, फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं की जानकारी एक ही विंडो पर मिलेगी.
किसान 155261 नंबर डायल कर AI वॉयस असिस्टेंट ‘भारती’ से बात कर सकते हैं या मोबाइल ऐप से जुड़ सकते हैं.
शुरुआत में हिंदी और अंग्रेजी और जल्द ही तमिल, बंगाली, असमिया समेत कुल 11 भाषाओं में उपलब्ध होगा.
इससे मशीन लर्निंग मॉडल के आधार पर फसल की सेहत और मौसम से जुड़ी व्यक्तिगत चेतावनी दी जाएगी.
14 करोड़ से अधिक किसानों को जोड़ने की क्षमता वाला यह प्लेटफॉर्म खेती को अधिक लाभकारी बनाने की पहल है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.