केंद्रीय बजट 2026 इस बार गांव, किसान और पशुपालकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है. 

Photo Credit: Canva

खेती से लेकर पशुपालन, मछली पालन, बुनकर और ग्रामीण युवाओं तक-हर वर्ग के लिए इस बजट में कुछ खास है.

गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई योजना लाई गई है. इससे खादी और ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा मिलेगा.

नारियल किसानों के लिए नई योजना, जिसमें पुराने पेड़ों की जगह उन्नत किस्म के पौधे लगाए जाएंगे.

भारतीय काजू और कोको को 2030 तक प्रीमियम ग्लोबल ब्रांड बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

एआई आधारित टूल्स से खेती की उपज बढ़ेगी और किसानों को आसान भाषा में सलाह मिलेगी.

छोटे और सीमांत किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए तकनीक और नई योजनाएं लाई जाएंगी.

500 नए सरोवर बनेंगे और पशुपालन के लिए क्रेडिट लिंक सब्सिडी शुरू होगी.

पशु अस्पताल, लैब और कॉलेज बढ़ेंगे, जिससे पशुओं के इलाज में सुधार होगा.

Next: सर्दियों में सेहत का सुपरफूड है ये फ्रूट, जानें!