जनवरी की कड़ाके की ठंड में बाजारों में अमरूद की खुशबू और रौनक दोनों बढ़ गई हैं. 

Photo Credit: Canva

सर्दियों में स्वाद और सेहत का ये देसी कॉम्बिनेशन लोगों की पहली पसंद बन गया है.

अमरूद में विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर की इम्युनिटी बढ़ाता है. फ्लू से बचाव में यह मददगार होता है.

डॉक्टरों के मुताबिक अमरूद में संतरे से ज्यादा विटामिन C पाया जाता है. ठंड में इसे रोज खाना फायदेमंद होता है.

अमरूद में मौजूद डाइटरी फाइबर कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर कर पेट साफ रहता है.

कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने की वजह से अमरूद डायबिटीज मरीजों के लिए भी सुरक्षित माना जाता है. 

अमरूद में पोटैशियम और फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने में मदद करता है. 

कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर होने के कारण अमरूद पेट देर तक भरा रखता है. इससे ओवरईटिंग कम होती है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.

Next: ये 3 घरेलू नुस्खे बदल देंगे पशु के दूध की मोटाई और आय