गर्मी में लोग अक्सर गन्ने का जूस और नारियल पानी के बीच कन्फ्यूज हो जाते हैं. 

Photo Credit: Canva

दोनों ही नेचुरल ड्रिंक्स हैं, लेकिन शरीर को हाइड्रेट करने में कौन ज्यादा असरदार है? 

नारियल पानी में पोटैशियम, सोडियम और मैग्नीशियम होते हैं, जो पसीने से खोए मिनरल्स की भरपाई करते हैं. 

गन्ने के जूस में नैचुरल शुगर ज्यादा होती है, जो तुरंत एनर्जी देती है लेकिन ब्लड शुगर बढ़ा सकती है. 

एक गिलास गन्ने के जूस में कैलोरी ज्यादा होती है. वहीं नारियल पानी कम कैलोरी के साथ हाइड्रेशन देता है.

नारियल पानी शरीर के इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस के करीब होता है, इसलिए यह ज्यादा प्रभावी हाइड्रेशन देता है. 

गन्ने के जूस में एंटीऑक्सीडेंट, आयरन और कैल्शियम पाए जाते हैं. नारियल पानी में पोटैशियम और जरूरी मिनरल्स होते हैं.

डिहाइड्रेशन, तेज धूप या वर्कआउट के बाद नारियल पानी ज्यादा असरदार है. 

गन्ने का जूस तुरंत बनाकर पीना बेहतर है. नारियल पानी ताजा या पैक्ड रूप में थोड़ी देर तक सुरक्षित रहता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.

Next: केले के छिलकों से बनाएं पौधों के लिए खाद, जानें कैसे