Photo Credit: Canva
शतावरी एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसे गाय के दूध की मात्रा बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
शतावरी के प्राकृतिक तत्व गाय के हार्मोनल सिस्टम को बैलेंस करते हैं और ऑक्सीटॉसिन हार्मोन को सक्रिय करते हैं.
विशेषज्ञों के अनुसार 25-50 ग्राम शतावरी का चूर्ण गुड़ या दाने में मिलाकर दिया जा सकता है.
शतावरी देने से दूध का फैट और प्रोटीन लेवल भी सुधरता है, जिससे दूध पोषक और स्वास्थ्यवर्धक बनता है.
आजकल बाजार में मिलने वाले कई दूध बढ़ाने वाले टॉनिक और टैबलेट्स में शतावरी जैसे आयुर्वेदिक तत्व शामिल होते हैं.
शतावरी नियमित देने से गाय की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और पाचन प्रणाली भी मजबूत रहती है.
इस जड़ी-बूटी के सेवन से गाय की प्रजनन क्षमता में भी सुधार होता है, जिससे स्वस्थ बछड़े पैदा होते हैं.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.