Photo Credit: Canva
हरे चारे और सही देखभाल पर ध्यान न दिया जाए तो छोटे-छोटे फैसले भी आपकी मेहनत पर पानी फेर सकते हैं.
जितना ज्यादा देंगे, उतना ही फायदा नहीं. अचानक चारा बदलने से गाय बीमार हो सकती है.
खेत से कटा हुआ चारा तुरंत न दें. कम से कम एक दिन खुली हवा में सुखाकर ही गाय को दें.
सिर्फ हरे चारे पर ही निर्भर न रहें. सूखा भूसा मिलाने से पाचन सही रहता है.
हरे चारे के साथ ज्यादा पानी देना पेट की गड़बड़ी और दस्त का कारण बन सकता है.
गाय की चाल, भूख, गोबर और व्यवहार पर रोज ध्यान दें. इससे छोटे नुकसान भी बड़े घाटे में नहीं बदलेंगे.
खरीदते समय चारा ताजा और साफ होना चाहिए, ताकि गाय को बीमारियों से बचाया जा सके.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.