ठंड का मौसम सिर्फ इंसानों के लिए नहीं, बल्कि पशुओं के लिए भी चुनौती भरा होता है. 

Photo Credit: Canva

अगर इस समय उनके खाने में थोड़ी सी समझदारी दिखाई जाए, तो बीमारियां दूर रहती हैं.

सरसों खली में मौजूद वसा और प्रोटीन पशुओं के शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं, जिससे वे सर्दी से सुरक्षित रहते हैं.

सरसों खली में पाए जाने वाले खनिज तत्व इम्युनिटी बढ़ाते हैं, जिससे पशु मौसमी बीमारियों से बचे रहते हैं.

नियमित मात्रा में सरसों खली देने से दुधारू गाय-भैंस की दूध देने की क्षमता और दूध की गुणवत्ता दोनों बेहतर होती है.

सर्दियों में पशुओं की भूख कम हो जाती है, लेकिन सरसों खली पाचन तंत्र को मजबूत कर भूख बढ़ाने में मदद करती है.

सरसों खली में मौजूद मिनरल्स हड्डियों को मजबूती देते हैं. बछड़ों और कमजोर पशुओं के लिए यह फायदेमंद है.

ठंड में दिखने वाली सुस्ती और कमजोरी को दूर करने में सरसों खली कारगर साबित होती है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.

Next: 5, 6 या 7 फीट, आपके लिए कौन सा रोटावेटर है सही?