Photo Credit: Canva
अगर समय रहते सही देखभाल न की जाए तो बीमारियां और दूध की कमी बड़ी परेशानी बन सकती है.
लेकिन कुछ आसान देसी उपाय अपनाकर पशुओं को सर्दी से पूरी तरह सुरक्षित रखा जा सकता है.
सर्द हवाएं पशुओं को जल्दी बीमार करती हैं. बाड़े के खुले हिस्सों को टाट, बोरे, फूस या प्लास्टिक शीट से ढकें.
पशुओं के बैठने और सोने की जगह पर सूखा भूसा, पुआल या पराली बिछाएं. ध्यान रखें की जमीन गीली न हो.
सर्दियों में पशुओं को ज्यादा ऊर्जा की जरूरत होती है. हरा चारा, दाना, खली, चोकर और गुड़ आहार में शामिल करें.
सरसों की खली पशुओं के शरीर में प्राकृतिक गर्माहट पैदा करती है. इससे भूख बढ़ती है और ठंड में सुस्ती नहीं आती.
ठंडा पानी निमोनिया और खांसी की वजह बन सकता है. दिन में 2 बार हल्का गुनगुना पानी देने से पशु स्वस्थ रहते हैं.
सर्दी शुरू होने से पहले जरूरी टीके और कृमिनाशक दवाएं जरूर दें. इससे मौसमी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.