Photo Credit: Canva
सिर्फ एक फोन कॉल पर डॉक्टर आपके दरवाजे तक पहुंचेंगे. मोबाइल वेटरनरी यूनिट पशुपालन में बड़ी राहत बनकर आई है.
MVU एक चलता-फिरता पशु अस्पताल है, जो गांव-गांव जाकर पशुपालकों को समय पर इलाज की सुविधा देता है.
पशुपालक हेल्पलाइन नंबर 1962 पर कॉल करके अपने पशुओं के इलाज के लिए मदद मांग सकते हैं.
कॉल मिलते ही प्रशिक्षित पशु चिकित्सक और सहायक स्टाफ की टीम सीधे आपके बताए स्थान पर पहुंचती है.
MVU के जरिए पशुओं की सामान्य जांच, बुखार, चोट या कमजोरी जैसी समस्याओं का तुरंत इलाज होता है.
दुधारू पशुओं की गर्भ जांच, प्राथमिक सर्जरी और जरूरी उपचार भी मौके पर ही किए जाते हैं.
टीम पशुपालकों को पशुओं के खान-पान, देखभाल और बीमारी से बचाव की सही जानकारी भी देती है.
दूर-दराज के गांवों में रहने वाले पशुपालकों को अब इलाज के लिए शहर नहीं जाना पड़ता.
MVU सेवा से पशुपालकों का समय, खर्च और मेहनत तीनों बचते हैं और पशुधन भी सुरक्षित रहता है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.