प्रसव के बाद गाय और भैंस को सही पोषण और देखभाल न मिले, तो कमजोरी और बीमारियों का खतरा बढ़ता है. 

Photo Credit: Canva

सर्दियों में हर्बल लड्डू और चूने का पानी जैसे उपाय पशुओं के लिए वरदान साबित होते हैं.

अजवाइन, मैथी, सौंठ, शतावरी और गुड़ से बने लड्डू दूध बढ़ाने, पाचन सुधारने और कमजोरी दूर करने में मदद करते हैं.

पपीते के बीज का पाउडर या नीम-पेस्ट गुड़ के साथ महीने में 1-2 बार दें. इससे कीड़े खत्म होते हैं.

1-2 लीटर खट्टी छाछ में 50-100 मिली सरसों का तेल और थोड़ा काला नमक मिलाकर पशु को दें. 

मिट्टी के घड़े में चूना घोलकर ऊपर का साफ पानी ही पशु को दें. यह कैल्शियम की कमी पूरी करता है.

बड़े पशु (गाय/भैंस) को 50-100 मिली, छोटे पशु (बछड़ा/बकरी) को 10-20 मिली दें. 

खेत से कटा नया हरा चारा पहले एक दिन खुली हवा में सुखाएं. इससे पाचन सही रहता है और दूध की गुणवत्ता बढ़ती है.

गाय और भैंस की चाल, भूख और व्यवहार पर रोज ध्यान दें. सही पोषण और देखभाल से दूध उत्पादन बढ़ता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.

Next: घर पर बनाएं ये देसी खाद, खिल उठेंगे आपके पौधे!