कई पशुपालक अपने गाय-भैंस को अच्छी देखभाल के बावजूद गर्भधारण न कर पाने की समस्या से जूझते हैं. 

Photo Credit: Canva

जब पशु समय पर प्रेग्नेंट नहीं होते, तो इसे बांझपन या इनफर्टिलिटी कहा जाता है. 

सही कारण जानकर और समय पर उपाय अपनाकर इस समस्या से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है.

कई बार बछिया या पड़िया उम्र में परिपक्व हो जाती है, लेकिन हार्मोन असंतुलन के कारण गर्भधारण नहीं कर पाती. 

कई बार कृत्रिम गर्भाधान के बाद भी पशु गर्भवती नहीं होते. इसका कारण पोषण की कमी या हार्मोनल समस्या हो सकती है.

अगर पशु 3-4 साल का हो गया है लेकिन उसका वजन 260 किलोग्राम से कम है, तो गर्भाधान में दिक्कत आती है. 

संतुलित आहार न मिलने से शरीर में जरूरी मिनरल्स-विटामिन्स की कमी होती है, जिससे प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है.

पशु को प्रोटीन, मिनरल मिक्सचर और हरा चारा दें. सही पोषण से बांझपन की समस्या कम हो सकती है.

यदि समस्या गंभीर हो, तो पशु चिकित्सक की सलाह से हार्मोनल इंजेक्शन लगवाना चाहिए. 

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.

Next: चूजे बनेंगे मुनाफे का सोर्स, बस शुरुआत में करें ये काम!