लंबी नुकीली पत्तियों वाला स्नेक प्लांट आज हर घर और ऑफिस में दिखने लगा है. 

Photo Credit: Canva

लेकिन नाम और बनावट की वजह से इसे लेकर कई गलत धारणाएं फैली हुई हैं. आइए जानते हैं स्नेक प्लांट से जुड़ा सच.

स्नेक प्लांट का नाम उसकी पत्तियों के पैटर्न की वजह से पड़ा है. इसका सांप या किसी विषैले जीव से कोई संबंध नहीं है. 

स्नेक प्लांट को लेकर नकारात्मक ऊर्जा या अशुभ होने का कोई वैज्ञानिक या धार्मिक प्रमाण नहीं है. 

रिसर्च के अनुसार यह पौधा फॉर्मलडिहाइड, बेंजीन और कार्बन डाइऑक्साइड जैसी जहरीली गैसों को सोखता है.

स्नेक प्लांट की खास बात यह है कि यह रात के समय भी ऑक्सीजन छोड़ता है. इसे बेडरूम में रखना भी सुरक्षित है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार सही दिशा में रखा गया स्नेक प्लांट आर्थिक स्थिरता में मदद करता है.

फेंगशुई के अनुसार इसकी नुकीली पत्तियां नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखती हैं और सकारात्मक माहौल बनाती हैं.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.

Next: मेथी के ये फायदे शायद ही जानते होंगे आप!